गोंदिया. मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय महामार्ग पर 53 पर नैनपुर डुगीपार के पास नए बने फ्लाईओवर के पास रविवार, 22 फरवरी को सुबह करीब 1.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने तेंदूए को टक्कर मार दी. जिसमें उसकी मौत हो गई.
मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 53 नवेगांव-नागझिरा व्याघ प्रकल्प के बफर जोन से होकर गुजरता है. रविवार आधी रात के करीब, नैनपुर गांव के पास चिंदादेवी जंगल से एक तेंदुआ नए बने फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सड़क अर्जुनी वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वन विभाग के कर्मचारियों ने घटना की गहराई से जांच की है और तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है. तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उल्लेखनीय है कि नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प गोंदिया और भंडारा जिले के सीमा पर है. राष्ट्रीय महामार्ग और गोंदिया-कोहमारा राज्य मार्ग इस व्याघ्र प्रकल्प के पास से गुजरते हैं और इस इलाके में बड़ी संख्या में जंगली जानवर घूमते हैं. हालांकि, इस मार्ग पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट तोड़ने की वजह से कई जंगली जानवरों की जान जा चुकी है. इस बीच, आधी रात की इस घटना ने इसे और बढ़ा दिया है. जांच सड़क अर्जुनी के वन परिक्षेत्राधिकारी मिथुन तरोने की देखरेख में चल रही है.
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन्यजीवों की दुर्घटना में मौत जारी
RELATED ARTICLES






