अज्ञात हथियार से अज्ञात व्यक्ति की हत्या

0
442

गोंदिया. आमगांव तहसील के ग्राम चिरचालबांध में अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात हथियार से हत्या कर दी गई. यह घटना 24 दिसंबर को सामने आई है. इस मामले में सालेकसा पुलिस ने चिरचालबांध निवासी आरोपी राजेंद्र कुंभराज जगने (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील के ग्राम चिरचालबांध में पिछले 15-20 दिनों से अज्ञात व्यक्ति भीक मांग रहा था. आरोपी राजेंद्र कुंभराज जगने (30) ने अज्ञात कारण से उसके सिर पर अज्ञात हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. बासीपार पुलिस पाटिल विकेशकुमार मधुकरजी श्यामकुवर (38) की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच आमगांव थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निलकंठ गिते कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here