Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedआसोली के स्कूल से सामग्री चुराने वाले दो आरोपियों को दबोचा, 1.29...

आसोली के स्कूल से सामग्री चुराने वाले दो आरोपियों को दबोचा, 1.29 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. आसोली के सुदामा हाईस्कूल से 49 हजार रु. की सामग्री चुराने वाले दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 29 हजार रु. का माल जब्त किया है. आरोपियों के नाम आसोली निवासी आशिष उर्फ दशरथ हरिचंद मेश्राम (20) व आरिफ संतोष मटाले (20) बताया गया है.
ग्रामीण थाने के तहत आसोली के सुदामा हाईस्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने कम्प्युटर रुम से एक कम्प्युटर, दूसरे रुम से 5 क्विंटल चावल, 6 किलो दाल, 7 किलो मसुर दाल, 29 तेल के पैकेट ऐसा कुल 49 हजार रु. का माल चुरा लिया. अवंतीबाई चौक, शिवनगर गोंदिया निवासी फिर्यादी टेकचंद नागपुरे (58) की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया. स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया की टीम चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि आसोली निवासी आशिष मेश्राम के घर पर स्कूल से चुराई हुई सामग्री रखी हुई है. जानकारी के आधार पर आशिष मेश्राम व आरिफ मटाले को हिरासत में लिया गया. दोनों आरोपियों से अपराध के बारे में पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबुल किया. आरोपियों के पास से कम्प्युटर, एक क्विंटल चावल, एक मोटरसाइकिल व अन्य सामग्री ऐसा कुल 1 लाख 29 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों को ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में हवलदार भुवनलाल देशमुख, राजू मिश्रा, महेश मेहर, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, सुबोध बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, नेवालाल भेलावे, चित्तरंजन कोडापे, छगन विठ्ठले, भांडारकर, राम खंदारे, घनश्याम कुंभलवार ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments