इंजिन के टकराने से टॉवर वैगन शेड की दीवार गिरी

0
263

गोंदिया. गोंदिया रेलवे स्टेशन के टॉवर वैगन शेड़ में इंजिन शेड़ के दीवार को टकरा गया. जिसमें दीवार गिर गई. यह घटना 25 फवरी की सुबह 9 बजे के दौरान घटित हुई. हालांकि इसमें कोई जनहानी नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 9 बजे के दरम्यान लोको पायलट द्वारा इंजिन को टॉवर वैगन शेड में दाखिल किया जा रहा था. इस दौरान इंजिन थोड़ा आगे चले जाने से शेड के पीछे के हिस्से की दीवार भरभराकर गिर पड़ी. हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही घटी. जिस हिस्से की वैगन शेड की दीवार गिरी, वो हिस्सा उड़ान पुल की तरफ निकलता है. दीवार के बाद रेल पटरियां नहीं है. अगर और थोड़ा इंजिन आगे निकलता तो वो बुरी तरह क्षति हो सकता था, लेकिन उसे लोको पायलट द्वारा समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. घटना की खबर लगते ही सुरक्षाकर्मी, रेल अधिकारी वहां पहुंच गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here