“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत कार्रवाई

0
178

गोंदिया. रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत ट्रेनों व रेलवे परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे सुरक्षा बल मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में ट्रेन क्र. 20846 भगत की कोठी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का लेडीज हैंडबैग चोरी होने का मामला 23 फरवरी को शासकीय रेल पुलिस थाना राजनांदगांव में दर्ज किया गया था. 24 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया, मंडल टास्क टीम नागपुर व अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए नागपुर रेलवे के पूर्वी आउटर मोमिनपुरा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को लेडीज हैंडबैग सहित पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन में नागपुर से गोंदिया के बीच यात्री के सो जाने का लाभ उठाकर हैंडबैग चोरी करना स्वीकार किया. बरामद सामग्री में फॉसिल कंपनी की घड़ी (15,000 रु.), 02 नग गॉगल (4,000 रु.), नगद 1,500 रु., मोबाइल चार्जर, सिल्वर कोटेड कंगन (7,000 रु.) सहित अन्य सामग्री कुल लगभग 27,500 रु. मूल्य की पाई गई. आरोपी को शासकीय रेल पुलिस थाना गोंदिया को सुपुर्द किया गया, जहां उसे पूर्व में दर्ज अपराध में संलग्न किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here