खमारी के फुटका तालाब में डुबा बालक, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

0
499

गोंदिया. तहसील के ग्राम हलबीटोला/खमारी में 17 मई को सुबह विश्वा योगराज प्रधान (15) पानी में मवेशियों को नहाने फुटका तालाब में उतरा और पशुधन को नहलाने लगा. इसी दौरान तालाब की भीतरी जमीन असमतल होने से वह गड्ढे में जा गिरा और पानी में डूबने लगा. इस बीच डूब रहे बालक ने चीख पुकार मचाई और तालाब की गहराई में चला गया.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में तालाब के किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. सूचना मिलते जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर मोटर बोट के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. लेकिन काफी देर तक शव न मिलने व गोताखोरों की कमी के कारण आक्रोषित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था. जिससे खमारी में तणाव निर्माण हो गया था. समाचार लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य जारी है, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा तालाब की गहराई में डूबे बालक की तलाश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here