खैरलांजी रोड पर भारी वाहनों से बढ़ती परेशानी, व्यापारी संघटनने प्रशासन को कराया अवगत

0
265

गोंदिया : तिरोड़ा शहर में खैरलांजी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय नागरिकों को हो रही गंभीर असुविधा को लेकर आज व्यापारी संघटन, तिरोड़ा की ओर से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। इस संबंध में एस.डी.ओ. पुजा गायकवाड़, तहसीलदार नारायण ठाकरे, पुलिस अधिकारी एवं नगर परिषद के सी.ओ. अमोल मालकर इन्हें औपचारिक रूप से ज्ञापन देकर समस्या की जानकारी दी गई।

व्यापारी संघटन ने बताया कि तिरोड़ा शहर में अवंतीबाई चौक स्थित प्रतिमा से लेकर तेल टंकी तक सड़क अत्यंत संकरी है। ऐसे में भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ गई है। आम नागरिकों, दुकानदारों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संघटन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अवगत कराना आवश्यक समझा। प्रशासन से मांग की गई कि भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाया जाए अथवा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए व्यापारी संघटन को जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। व्यापारी संघटन, तिरोड़ा ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here