गोंदिया: ठंड के मौसम में गर्म हुआ प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप से तपने लगी चुनावी सभाएं..

0
337
गोंदिया। जिले में 348 ग्राम पंचायतों के 18 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव को लेकर अब मात्र 7 दिन शेष रह गए है। इतने कम दिनों में उम्मीदवारों के माथे में सिकन देखी जा सकती है। जनता तक पहुँचने, उन्हें रिझाने, सहयोग मांगने एवं विकास हेतु वचन वादों के प्रचार, नुक्कड़ सभा को लेकर पशो पेश में उम्मीदवार दिखायी दे रहे हैं।
उम्मीदवारो का डोर-डोर प्रचार, नुक्कड़ सभाएं, भोपू, रैली आदि सभी युद्ध स्तर पर जारी है। कोई पिछली सत्ता में रहे लोगो पर आरोप लगा रहा है तो कोई प्रत्यारोप कर रहा है। भ्रष्टाचार, मंहगाई, किसान की बदहाली जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे है। कोई ग्राम को विकसित करने का वादा कर रहा है तो कोई युवाओं को मौका देने आशिर्वाद मांग रहा है। कुल मिलाकर ठंड के मौसम में चुनावी प्रचार गर्म थपेड़े मार रहा है, जो आगे और तपने की उम्मीद है।
जिले की 348 ग्राम पंचायत चुनाव हेतु 1 हजार 7 उम्मीदवार सरपंच का चुनाव लड़ रहे है वही 6 हजार 210 उम्मीदवार ग्रापं सदस्य हेतु मैदान में डटे हुए है। कई ग्राम में तो जनता की सूझबूझ से निर्विरोध चुनाव भी हो गया है। अब देखना ये है कि जनता 18 दिसंबर को अपने मतों का प्रयोग कर किसे पांच साल हेतु जनप्रतिनिधित्व सौंपती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here