गोंदिया, भंडारा, आमगांव स्टेशनों का होगा कायाकल्प

0
382

गोंदिया : रेल मंत्रालय ने दश में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है और आनेवाले दिनों में रेलवे स्टेशनों में मौजूद सुविधाओं के विकास के साथ-साथ नई आधुनिक सुविधाएं भी बढाकर इस योजना के तहत आनेवाले स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तहत गोंदिया, आमगांव, भंडारा रोड एवं अन्य 12 स्टेशनों को मिलाकर कुल 15 स्टेशनों का चयन किया गया है और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की मांगों को ध्यान में रखकर तैयार मास्टर प्लान में उक्त 15 रेलवे स्टेशनों में उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर तथा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने हेतु विकास व निर्माण कार्याे को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण युक्त और आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए पर्याप्त जगह की सुविधा, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म रिटायरिंग रूम आदि में मौजूदा फर्निचर की आवश्यकतानुसार इसे अधिक आरामदायक और टिकाउ बनाने के लिए फर्निचर को बदलना, वेटिंग रूम का विस्तार, दिव्यांगजनों के लिए सभी श्रेणीयों के स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में शौचालय, उच्चस्तरीय प्लेट फार्म एवं लंब्बो प्लेटफार्म का निर्माण, उच्चतम गुणवत्ता के साईन बोर्ड, नेट की 5-जी कनेक्टीविटी, स्टेशन रोड चौडीकरण एवं सुविधायुक्त पैदल मार्ग, पार्किंग की आधुनिक सुविधा, बेहतर प्रकाश और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, आरामदायक कुर्सियां और वेटिंग रूम का निर्माण, दिव्यांगों के लिए विशेष सुवधिा आदि कार्यो को शामिल किया गया है।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here