गोंदिया: युवा आइकॉन अमन कारडा फिर बनें JCI इंडिया जोन-9 के अंचल निर्देशक..

0
416

 

गोंदिया, 18 दिसंबर :- जेसीआई गोंदिया रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष जेसी अमन कारडा ने अपने सामाजिक कार्यो की ख्याति से कम उम्र में बड़ी उड़ान भर पुनः गोंदिया को गौरान्वित किया है। सफल युवा उद्योगपति एवं युवा आइकॉन जेसी अमन कारडा को नागपुर में हुई तीन राज्यों की ज़ोन-9 की अंचल सभा में दूसरी बार ज़ोन डायरेक्टर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

विशेष है कि हाल ही में नागपुर के होटल एल.बी. में जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई इंडिया)
जोन-9 की प्रथम आंचलिक सभा आयोजित की गई थी। इसमें जेसीआई जोन-9 अंचल सभा में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस सभा का आयोजन जोन 9 के अंचल अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी की अध्यक्षता में किया गया। अंचल अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी ने जेसी अमन कारडा के वर्ष 2022 के कार्यो को सराहा एवं उनकी सामाजिक गतिविधियों को देख उन्हें पुनः संधी देते हुए उन्हें साल 2023 के लिए जोन-9 अंचल डायरेक्टर के रूप में मनोनित किया।

युवा आइकॉन जेसी अमन कारडा वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक लगातार तीन साल जेसीआई रॉयल गोंदिया के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2022 में उन्हें जेसीआई इंडिया के जोन-9 का अंचल डायरेक्टर बनने का गौरव प्राप्त हुआ, अब पुनः जोन डायरेक्टर बनने से वे गौरान्वित हुए है। इसे अमन कारडा के लिए कम उम्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। युवा आइकॉन अमन कारडा जेसीआई गोंदिया रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष एवं सफल उधमी भी है।

बैठक में जोन-9 फॅमिली हेड जेसी राजेश अग्रवाल, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेसी राजेश सराफ, पूर्व जोन प्रेसिडेंट जेसी योगिता जायसवाल, नितिन ठक्कर, की उपस्थिति में पूर्व जोन प्रेसिडेंट 2022 जेसी आशीष अग्रवाल, जेसी ललित पठारे सचिव जेसीआई जोन-9 2023 का सहयोग रहा।

इनके साथ ही जेसीस ऑफ़ गोंदिया परिवार के जेसी पुरुषोत्तम मोदी, जेसी हर्ष अग्रवाल, जेसी भावना अग्रवाल, जेसी अंकुश डोडानी, जेसी पुजा तिवारी, जेसी महेश ठकरानी, जेसी शिखा पिपलेवार, जेसी प्रकाश शर्मा, जेसी सुनीता पींचा, जेसी अशोक चेलानी, जेसी मनीष दयानी, जेसी राहुल बघेले, जेसी अवि नागपुरे, जेसी शरद जायसवाल, जेसी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जेसी विक्की खटवानी व अन्य सदस्यों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here