चैन स्नैचिंग करने वाला गिरफ्तार

0
239

गोंदिया. शहर के खालसा ढाबा के पास चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को मौके पर ही सिपाही सुभाष सोनवाने ने पकड़ा. आरोपी का नाम गौशाला वार्ड निवासी नौमीत कबीर सोनवाने (20) है.
सिंधी कॉलोनी निवासी फिर्यादी वंशिका जीतेंद्र कगवानी अपने भाभी के साथ रात को खाने के बाद पैद घुम रही थी. इसी दौरान खालसा ढाबा के आगे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसके गले से सोने की चैन खींच ली. इसी दौरान यहां से आने-जाने वाले पुलिस ने उसे पकड़ लिया. आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गौशाला वार्ड निवासी नौमीत कबीर सोनवाने बताया. उसके पैंट की जेब से एक सोने की चैन जब्त कर ली गई. जिसकी कीमत 60 हजार रु. बताई गई है. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. उल्लेखनीय यह है कि पुलिस सिपाही सुभाष सोनवाने अपने परिवार के साथ साप्ताहिक अवकाश पर खालसा ढाबा आए थे. महिला की चीख सुनकर सिपाही सोनवाने मदद के लिए पहुंचे और तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सागर पाटिल कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here