देवरी में अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश, 1.06 लाख रु. की सागौन लकड़ी जब्त, चालक फरार

0
3

गोंदिया. देवरी तहसील में वन विभाग ने गश्त के दौरान अवैध रूप से सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन से सागौन लकड़ी के 6 नग बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 6 हजार 809 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की रात करीब 2 बजे वन कर्मचारियों को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एमएच 36 एए 4397 क्रमांक के पिकअप वाहन से अवैध रूप से सागौन लकड़ी की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन वन कर्मचारियों की सतर्कता के चलते वाहन को अपने कब्जे में ले लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सागौन प्रजाति के कुल 6 नग पाए गए। जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 2.084 घन मीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,06,809 रुपये है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है।

इस मामले में वाहन और लकड़ी जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध क्रमांक 01/2026/98544, दिनांक 5 नवंबर 2026 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच वन विभाग द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई उपवनसंरक्षक पवनकुमार जोंग एवं सहायक वनसंरक्षक एस.एम. डोंगरवार के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी देवरी एस.व्ही. धोटे-मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अभियान में क्षेत्र सहायक जी.आई. लांजेवार, वनरक्षक एस.यू. चव्हाण, जे.एस. केंद्रे, एस.टी. ब्राह्मणवत, ए.जी. कानगुले, व्ही.एस. मेथलवाड, डी.बी. केंद्रे सहित लाखनी वनपरिक्षेत्र के वनपाल मेश्राम, वनरक्षक बालासाहेब निश्चित एवं अन्य वन कर्मचारियों ने सहभाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here