नये साल के शुभ अवसर पर 12 लोगों को लौटाए मोबाइल, रावणवाड़ी पुलिस की कार्रवाई

0
212

गोंदिया. रावणवाड़ी सीमा क्षेत्र में गुम हुए 12 मोबाइलों को तकनीकी तरीकों से तलाश कर नये साल के शुभ अवसर पर उनके मालिकों को लौटाये गए. 12 मोबाइलों की कीमत 1 लाख 25 हजार रु. बताई गई है.
रावणवाड़ी थाने के तहत विभिन्न स्थानों से विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल खो जाने की शिकायत नागरिकों द्वारा रावणवाड़ी थाने में की गई थी. वरिष्ठ के निर्देश पर रावणवाड़ी के पुलिस निरीक्षण वैभव पवार ने इसे गंभीरता से लिया और अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियेां को वैज्ञानिक तरीके से खोए हुए मोबाइल की तलाश करने का निर्देश दिया. जिसके अनुसार रावणवाड़ी की पुलिस टीम ने खोए हुए मोबाइल फोन के एप्लिकेशन को केंद्र सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) एप्लिकेशन पर अपलोड किया और पुलिस ने रावणवाड़ी क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों के कुल 12 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए. नए वर्ष के शुभ अवसर पर उक्त मोबाइल 1 जनवरी को पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के हस्ते मालिकों को लौटा दिए गए. मोबाइल मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक वैभव पवार, पुलिस नायक महेंद्र कटरे, सिपाही रजनिकांत बोपचे, तांत्रिक सेल गोंदिया के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here