निर्भय बेटी सुरक्षा अभियान 2023 का शुभारंभ।

0
440

गोंदिया : गेम्स स्पोर्ट्स एंड कैरियर डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वधान में पिछले 6 वर्षों से निरंतर चला आ रहा निर्भय बेटी सुरक्षा अभियान जो कि गोंदिया जिला के सभी तालुका मे दिया जा रहा है। इस अभियान मे फाउंडेशन ने आज के इस माहौल में छात्राओ को निडर भयहीन और चतुर चौकन्ना कैसे रहे । और समय पर उन पर अगर हमला हो जाये तो उस वक्त अपनी आत्म सुरक्षा कीस प्रकार की जाए ।इन सभी कलाओ को छात्राओ को सिखाया जा रहा है फाउंडेशन ने अब तक लगभग जिले की 20,हजार छात्राओ को नि:शुल्क आत्मसुरक्षा की की ट्रेनिग दे चुके है इस वर्ष भी लगभग 3000 छात्राओ को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग 27 जनवरी से 3 फरवरी तक दी जा रही है। और 4 फरवरी 2023 को इसका समापन समारोह सुबह 9 बजे स्व इंदिरा गांधी स्टेडियम मे रहेगा जहाँ गोंदिया की करीबन 20 स्कूलो कि छात्रायें अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी ।फाउंडेशन के संरक्षक लोकेश (कल्लू)यादव, अध्यक्ष चेतन मानकर, सचिव विशाल ठाकुर,कोषाध्यक्ष, नीलेश फुलबान्धे , प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक सिक्का इस अभियान को अपनी निगरानी मे संपूर्ण रूप दे रहे है एसे जानकारी फाउंडेशन के प्रवक्ता मुजीब बेग ने दी। जिले के सभी महानुभव,माता पिता,छात्रायें, और सभी शहर के सभी गणमान्य को 4 फरवरी सुबह 9 बजे का आमंत्रण फाउंडेशन ने दिया है.

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here