पिंपलगांव खांबी में गोठे में लगी आग, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की सतर्कता से बची 10 पशुओं की जान

0
273

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के पिंपलगांव खांबी गांव में 23 तारीख को रात 9 बजे अचानक मवेशियों के गोठे में आग लग गई. आग की सूचना मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने घटनास्थल को भेंट दी व अग्निशमन विभाग से संपर्क किया. अग्निशमन विभाग की गाड़ी तुरंत गांव पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया गया. सौभाग्य से गोठे के जानवर और बगल के घर सुरक्षित थे. जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर की सतर्कता से करीब दस पशुओं की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया, ऐसी चर्चा परिसर में है.
ग्राम पिंपलगांव में देवदास तरोने के घर से सटे गोठे में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. रात के समय गोठे में गाय-भैंस समेत करीब दस पशु बंधे हुए थे. अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर को दी. भेंडारकर ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग से संपर्क किया और कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. इस दौरान जिप अध्यक्ष भेंडारकर ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने के प्रयास का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पंस उपसभापति संदीप कापगते, सरपंच विलास फुंडे व ग्रामीण उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here