साले ने जिजा पर रॉड से हमला कर की हत्या, सड़क अर्जुनी तहसील के डव्वा की घटना

0
399

गोंदिया. बहन से मिलने आए जिजा पर साले ने लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी और अपनी ही बहन को विधवा कर दिया. यह घटना सड़क अर्जुनी तहसील के दीपकनगर डव्वा में शनिवार को शाम 4 से 5 बजे के दौरान घटित हुई. डुग्गीपार पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है. पुलिस ने फिर्यादी भंडारा जिले की साकोली तहसील के खांबा जांभड़ी निवासी मृतक के भाई चरणदास भैय्यालाल कोटांगले (58) की शिकायत पर आरोपी डव्वा निवासी साला हुमेश ओमप्रकाश राऊत (24) व ससुर ओमप्रकाश राऊत (55) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक का नाम गिरधारी भैय्यालाल कोटांगले (33) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार चरणदास के भाई मृतक गिरधारी का विवाह सड़क अर्जुनी तहसील के डव्वा निवासी महिला से हुआ था. लेकिन वह विगत दो वर्षों से अपने मायके रह रही थी. घटना के दिन मृतक गिरधारी यह अपनी पत्नी से मिलने के लिए डव्वा गया हुआ था. इसी बीच ससुर ओमप्रकाश राऊत व साला हुमेश राऊत ने मिलने क्यो आया है? ऐसा कहकर गिरधारी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसे लहुलुहान कर दिया. जिसके बाद उसे पीएचसी डव्वा व उसके बाद केटीएस अस्पताल गोंदिया लाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी देवरी विवेक पाटिल, पुलिस निरीक्षक मंगेश काले मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया. डुग्गीपार पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक मंगेश काले कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here