पुलिस भर्ती के नाम पर 47 लाख की ठगी

0
213

चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
गोंदिया. मुंबई रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का लालच देकर पांच लोगों से 47 लाख 30 हजार रु. लेकर ठगी कर ली गई. सालेकसा थाने क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
सालेकसा तहसील के ग्राम लटोरी के ओमबत्ती सुचितकुमार ढेकवार (42) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, पांजरा निवासी आरोपी नंदकिशोर लिल्हारे (40), प्रतीक एंटरप्राइजेज गोंदिया निवासी जितेंद्र घरड़े (49), झालिया निवासी शांति मस्करे ( 41) और मरारटोली निवासी मधु राऊत ने 22 फरवरी 2022 को ओमबत्ती ढेकवार, ब्राह्मणटोला निवासी जागेश्वर दसरिया, कावराबांध निवासी चैनसिंह माछिरके, सालेकसा निवासी भाऊलाल शिवणकर और चंद्रशेखर फुंडे से पुलिस भर्ती के नाम पर 47 लाख 30 हजार रु. लिए. पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर जब इन पांचों लोगों ने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे वापस न कर झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी. सालेकसा पुलिस ने इस घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here