बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों का वाहन पकड़ा

0
194

3 लाख 39 हजार रु. का माल जब्त
गोंदिया. पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में गुप्त जानकारी मिली कि पिंडकेपार से बोरगांव की ओर एक वाहन में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. थानेदार प्रवीण डांगे के निर्देश पर पुलिस टीम ने बोरगांव चौक में नाकाबंदी की. इसी दौरान पिकअप वाहन क्र. एमएच 35 – एजे 5744 को रोका गया. जिसमें 7 मवेशियां पाई गई. इस कार्रवाई में 7 मवेशियां व एक वाहन ऐसा कुल 3 लाख 39 हजार रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी जमनापुर निवासी अकलाक अकील शेख (25) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगरे के मार्गदर्शन में पुलिस नायक बोपचे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here