मवेशियों से भरा वाहन पलटा, छह गायों की मृत्यु-तीन गाय गंभीर घायल

0
301

भंडारा : अवैध तरीके से 13 मवेशी को लादकर कत्तलखाने ले जाए जा रहा टाटा पिकअप वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में छह गायों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं तीन गाय गंभीर घायल हो गई। सुरक्षित बची चार गाय को गौशाला लाया गया। यह हादसा तुमसर– गोबरवाही मार्ग पर चिचोली ग्राम के पास गुरुवार 2 मार्च की सुबह हुआ। इस घटना से अवैध गोतस्करी के प्रति पुलिस की अनदेखी की पोल खुल गई। तुमसर–गोबरवाही राज्य मार्ग से एमएच 40 बीएल 9182 इस क्रमांक का टाटा पिकअप वाहन मवेशी लादकर कामठी के कत्तलखाने जा रहा था। इस दौरान वाहन चालक का नियंत्रण छूट जाने से बघेड़ा फाटे पर चिचोली मार्ग पर वाहन पलटी हो गया। वाहन में भरी 13 में से छह गायों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
इस घटना की जानकारी तुमसर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर पंचनामा किया। चार जीवित गाय को गौशाला पहुंचाया। वहीं तीन गाय गंभीर घायल हो गई। मृत गायों पर अंतिमसंस्कार किया गया। खबर लिखे जाने तक वाहन चालक फरार था। इस घटना से फिर एक बार पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here