गोंदिया : मानवधर्म केवल जीवन जीने का मार्ग नहीं, बल्कि भटके हुए जीवन को सही दिशा देकर मानव कल्याण और विश्व कल्याण की ओर ले जाने वाली एक सशक्त विचारधारा है। परम पूज्य महानत्यागी बाबा जुमदेव जी ने मानवधर्म के माध्यम से समाज को जो मार्ग दिखाया, वह वास्तविक अर्थों में मुक्ति, आत्मशांति और आनंदमय जीवन का मार्ग है। इस मार्ग को स्वीकार कर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ परिवार और समाज को भी सुखमय बना सकता है, यह प्रतिपादन गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने किया।
विधायक विनोद अग्रवाल गोंदिया तहसील के ग्राम ढाकनी में परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल द्वारा आयोजित मासिक चर्चा बैठक में उपस्थित सेवक एवं सेविकाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी अनेक परिवार गरीबी, बीमारी और बुरे व्यसनों के कारण जीवन की कठिन परिस्थितियों में उलझकर दिशाहीन हो जाते हैं। लेकिन बाबा जुमदेव जी के बताए मानवधर्म के मार्ग को अपनाकर ऐसे अनेक परिवारों ने अपने जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है। जो परिवार कभी विपरीत परिस्थितियों, व्यसन और संकटों से घिरे हुए थे, वे आज मानवधर्म के विचारों को आत्मसात कर बेहतर, शांतिपूर्ण और आनंदमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विधायक अग्रवाल ने कहा कि महानत्यागी बाबा जुमदेव जी आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, कथन, संस्कार और मानवधर्म का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनके विचार एक ऐसी शक्ति हैं, जो लोगों को निराशा से बाहर निकालकर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। बाबा जुमदेव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग को केवल सुनने या समझने तक सीमित न रखते हुए उसे अपने आचरण और जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है।
उन्होंने सेवक एवं सेविकाओं से आह्वान किया कि मानवधर्म के इस कल्याणकारी मार्ग पर स्वयं चलें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक परिवारों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार हो सके। मानवधर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में आनंदमय जीवन और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना ही बाबा जुमदेव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान होगा। इस मासिक चर्चा बैठक में अंबुले सर, भोंगाड़े सर, राजकुमार राऊत, गुलाब पटले, बाबूलाल कावळे, डोंगरे जी, मोहबे जी, विजय चचाने, रमेश चंदनकर, भावनाताई पालनदूरकर, सुनील हिरापुरे, दिलीप सोनवणे, ओमप्रकाश रहांगडाले, नंदकिशोर निखाड़े, पटले जी, छगन बनकर, भगवान जी कड़व सहित अन्य सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित थे।
मानवधर्म से बदली जिंदगी, बाबा जुमदेव जी का मार्ग ही मुक्ति और आनंद का पथ : विधायक अग्रवाल