लाठी से हमला कर पुत्र को उतारा मौत के घाट, देवरी तहसील के ग्राम मुल्ला की घटना

0
432

गोंदिया. देवरी तहसील के ग्राम मुल्ला निवासी नारायण मुनेश्वर (55) ने अपने ही पुत्र की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी. इस घटना से गांव में हडकंप मच गया. यह घटना 18 अगस्त की सुबह सामने आई. मृतक का नाम ग्राम मुल्ला निवासी हंसराज नारायण मुनेश्वर (32) बताया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी तहसील के ग्राम मुल्ला निवासी मृतक हंसराज नारायण मुनेश्वर (32) शादीशुदा था और उसे एक लड़का है. उसने 17 अगस्त को अपनी पत्नी को मायके सालई गांव भेज दिया. इसके बाद मृतक शराब का आदी होने से वह शराब पीकर अपने गांव ग्राम मुल्ला पहुंचा. घर पहुंचते ही उसने अपने माता-पिता से विवाद किया. विवाद इस हद तक बड़ गया कि विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इसी बीच पिता ने लड़के के सिर पर लाठी से हमला किया. जिसमें हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देवरी थाने को दी. पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल देवरी भेज दिया. देवरी पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल, पुलिस निरीक्षक प्रविण ढांगे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुंद जाधव कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here