वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत, ढासगढ़ परिसर की घटना

0
192

गोंदिया. तहसील के चिचगढ़ से कोरची की ओर जानेवाले मार्ग पर पंक्चर चौपहिया वाहन को दुपहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 23 वर्षीय दुपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना चिचगढ़ पुलिस थानांतर्गत ढासगढ़ परिसर में हुई. मृतक का नाम पिपरखारी निवासी मनिष परतेकी बताया गया है. यह घटना 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे के आसपास घटित हुई.

मिली जानकारी के अनुसार कोरची होते हुए चिचगढ़ गांव की ओर जानेवाले मार्ग पर स्थित ढासगढ़ के पास पंक्चर चौपहिया वाहन क्रमांक एम.एच.12/जी.झेड. 6736 खड़ा था. इस दौरान मृतक मनीष परतेकी अपनी दुपहिया वाहन से पिपरखारी की ओर जा रहा था. वाहन की गति बहुत अधिक होने से दुपहिया वाहन से वह संतुलन खो बैठा और चौपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में मनिष की मौके पर ही मृत्यु हो गई. पुलिस ने शव को ग्रामीण अस्पताल चिचगढ़ में शिवविच्छेदन के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चिचगढ़ पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here