गोंदिया. रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम तेढ़वा गांव के पास में स्थित वैनगंगा नदी घाट से अवैध रुप से रेत तस्करी कर रहे तीन ट्रैक्टरों को रावणवाड़ी पुलिस ने पकड़ा. इस कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर व तीन ब्रास रेत ऐसा कुल 15 लाख 18 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
गोंदिया जिले में नदी व जहरों से अवैध रुप से रेत तस्करी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने सभी ठाणेदारों को निर्देश दिए है. जिसके तहत जिले में अवैध रुप से रेत तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच रावणवाड़ी पुलिस व उपविभागीय पुलिस अधिकारी गोंदिया के टीम को जानकारी मिली कि ग्राम तेढ़वा गांव के पास वैनगंगा नदी घाट से अवैध रेत की तस्करी की जा रही है. जानकारी के आधार पर 30 जनवरी को पहटे 4 बजे वैनगंगा नदी घाट पर छापा मारा गया. जहां से तीन ट्रैक्टर जब्त कर ट्रैक्टर चालक व मालिक पर मामला दर्ज किया गया. इस कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर व तीन ब्रास रेत ऐसा कुल 15 लाख 18 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहीणी बानकर के मार्गदर्शन में रावणवाड़ी थाने के पुलिस निरीक्षक वैभव पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुरे, हवलदार संजय चव्हाण, सुशील मलेवार, छगन विठ्ठले, मनोज राऊत, कृष्णा कटरे ने की.
वैनगंगा घाट से रेत तस्करी कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा, 15 लाख 18 हजार रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






