किसानों की 12 घंटे बिजली की मांग पर विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री फड़नवीस को किया SMS, मुख्यमंत्री ने रिप्लाई कर किया ओके

0
223

गोंदिया. आज विधायक विनोद अग्रवाल ने काटी के कबीर आश्रम में कार्यकर्ताओं एवं जिला निहाय ग्रामीणों की बैठक लेकर समस्याओं का संज्ञान लिया। बैठक में उन्हाड़ी फसलों के सिंचन हेतु जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति में बार-बार कटौती होने, 12 घँटे की जगह 7-8 घँटे कृषि कार्य हेतु बिजली मिलने की समस्या से अवगत कराकर दिन में 12 घँटे बिजली दिलाने की मांग किसानों ने की। किसानों की इस विकराल समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर विधायक विनोद अग्रवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक एसएमएस कर समस्या की जानकारी प्रदान कर 12 घँटे कृषि पर बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने की मांग की। मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने त्वरित विधायक विनोद अग्रवाल के भेजे गए एसएमएस का संज्ञान लेकर सकारात्मक जवाब दिया। मुख्यमंत्री के तत्काल प्रतिउत्तर से किसानों को अब उन्हाड़ी फसलों के उत्पादन हेतु 12 घँटे कृषि हेतु बिजली आपूर्ति होगी ये रास्ता साफ हो गया है। विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा किसानों की गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने हेतु प्रयास करने पर सभी किसानों ने उनका आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here