शराब के लिए जानलेवा हमला, टेलिफोन एक्सचेंज चौक में हंगामा

0
216

नागपुर : शराब के लिए शराबी ने टेलिफोन एक्सचेंज चौक में हंगामा किया। युवक पर चाकू से वार किया, उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। इस बीच दो मित्राें ने विरोध किया, तो आरोपी वहां से भाग निकला था। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जुनी मंगलवारी निवासी महेश संतोष नंदनवार (31) शुक्रवार की शाम को टेलिफाेन एक्सचेंज चौक के पास आगलावे नामक शराब की दुकान के सामने खड़ा था, तभी वहां पर बस्ती का ही आरोपी शुभम अशोक माटे (27) आया और महेश से शराब पिलाने के लिए रुपए की मांग की। महेश ने रुपए देने से इनकार किया, तो उसे चाकू दिखाकर पहले तो डराया धमकाया। उसके बाद उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। घटित प्रकरण में उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। इस बीच वहां पर खड़े अमन झिपले और सुनील देशभ्रतार नामक युवक से पैसे मांगे। उन्हें डराया धमकाया। युवकों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह वहां से भाग निकला। इस बीच प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here