शासकीय मेडिकल कॉलेज में अज्ञात मरीज ने लगाई फांसी, मेडिकल प्रशासन में हडकंप

0
484

गोंदिया. शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में 18 मार्च को श्याम 5.30 बजे एक अज्ञात मरीज ने वार्ड क्र. 1 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी मेडिकल प्रशासन को चलते ही हडकंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, शासकीय मेडिकल कॉलेज हमेशा कुछ न कुछ कारण से चर्चा में रहता है. इसी बीच 18 मार्च को एक मरीज ने वार्ड क्र. 1 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी एक अज्ञात व्यक्ति को वार्ड क्र. 1 में भर्ती किया गया था. जहां उसका उपचार चल रहा था. लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मेडिकल प्रशासन को मिलते ही पुरे परिसर में हडकंप मच गया. इस घटना से मेडिकल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे है.
0
शासकीय मेडिकल कॉलेज में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जिसकी जानकारी मिली है. उसकी हालत पहले से ही गंभीर थी. मै बाहर हुं, इसलिए मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता.
डा. कुसुमाकर घोरपड़े, अधिष्ठाता, मेडिकल कॉलेज गोंदिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here