सेंधमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, शहर पुलिस की कार्रवाई

0
276

गोंदिया. राधाकृष्ण वार्ड, भीमनगर के एक घर से चोरी करने वाले आरोपियों को शहर पुलिस ने सामग्री सहित गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम राधाकृष्ण वार्ड, भीमनगर निवासी तौसीक उर्फ पिरु मुस्ताक शेख (20), पंकज उर्फ नायडु दिलीप यादव (26) बताया गया है.
कुंभारेनगर निवासी फिर्यादी अमोलकुमार भीमराव गजभिये (44) के पिता का घर राधाकृष्ण वार्ड, भीमनगर में है. जहां कोई नहीं रहता. इसी बीच अज्ञात आरोपियों ने उस घर का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के व सामग्री चुरा ली. जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी. वरिष्ठों के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर राधाकृष्ण वार्ड, भीमनगर निवासी तौसीक उर्फ पिरू मुस्ताक शेख (20) व पंकज उर्फ नायडु दिलीप यादव (26) को हिरासत में लिया गया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल किया. उनके पास से 7200 रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम, हवलदार जागेश्वर उईके, सुदेश टेंभरे, कवलपाल भाटिया, निशिकांत लोदासे, दीपक रहांगडाले, सतिश शेंडे, प्रमोद चव्हाण, रिना चव्हाण, सिपाही दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, सुभाष सोनवाने ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here