राहुल गांधी पर दर्ज किया गया मामला वापस लो, गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने निषेध कर आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की उठाई मांग

0
85

गोंदिया. उत्तराखंड के हलद्वानी मामले में लोकसभा के विरोधी पक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ हलद्वानी शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसका निषेध गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से करते हुए मंगलवार, 1 सितंबर को आरएसएस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की गई. इस तरह का पत्र राष्ट्रपति के नाम उपविभागीय अधिकारी गोंदिया को सौंपा गया है. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव पी.जी.कटरे, गोंदिया तहसील अध्यक्ष रमेश अंबुले, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जहीर अहमद, डेमेंद्र रहांगडाले, मनीष मेश्राम, महासचिव जीवनलाल शरणागत, आनंद लांजेवार, डी.एन.येडे, रणजीत गणवीर सहित आदि उपस्थित थे.
जिला कांग्रेस कमेटी गोंदिया की ओर से मांग की गई है की उत्तराखंड के हलद्वानी मामले में लोकसभा पक्ष विरोधी पक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है उसे पीछे लेने, रामलीला मैदान शुद्धीकरण मामले में आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करने, राहुल गांधी द्वारा आयोजित पत्र परिषद में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है उस मांग के तहत शिकायत दर्ज करने आदि मांगों का समावेश है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here