गोंदिया. उद्योग, सार्वजनिक निर्माण, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, आदिवासी विकास, पर्यटन, मृदा एवं जलसंरक्षण विभाग के राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक 2 सितंबर को गोंदिया जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पालकमंत्री नाईक सुबह 9 बजे लोणारा, नागपुर से कार द्वारा गोंदिया के लिए रवाना होंगे. सुबह 11.30 बजे गोंदिया पहुंचने के बाद वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. सुखदेव अग्रवाल की 125वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर एस.एस. गर्ल्स स्कूल में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे श्री गुरुनानक स्कूल ग्राउंड, गोंदिया में आयोजित स्व. सुखदेव अग्रवाल की 125वीं जयंती के मुख्य समारोह में पालकमंत्री उपस्थित रहेंगे. इसके पश्चात दोपहर 1 बजे वे सांसद प्रफुल पटेल के जनसंपर्क कार्यालय का दौरा करेंगे. इसके बाद पालकमंत्री इंद्रनील नाईक सुविधानुसार गोंदिया से कार द्वारा पुसद, जिला यवतमाल के लिए रवाना होंगे.



