2 दिसंबर को होंगे नगर परिषद चुनाव, 3 तारीख को नतीजे

0
180

गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार, 4 नवंबर को स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान किया. पहले केवल नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों की घोषणा की गई. इन चुनावों के लिए आवेदन 10 नवंबर से जमा किए जा सकेंगे और अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी. मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी. वहीं चुनाव के लिए 4 नवंबर से आचार संहित लागू की गई है.

26 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है. नामांकन की जांच 18 नवंबर को की जाएगी. बिना अपील वाले मामलों में 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. वहीं अपील वाले मामलों में 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. चुनाव चिन्ह का आवंटन 26 नवंबर को होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here