24 घंटे में सेंधमारी के आरोपी को दबोचा, 30,470 रु. का माल जब्त

0
257

गोंदिया. शहर के चंद्रशेखर वार्ड निवासी प्रशांत चुन्नीलाल सारंगपुरे के घर से 30 हजार 470 रु. का माल चुराने वाले आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम चंद्रशेखर वार्ड, गोंदिया निवासी देव प्रकाश बनोटे (19) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर वार्ड, गोंदिया निवासी फिर्यादी प्रशांत चुन्नीलाल सारंगपुरे (42) के घर में प्रवेश कर अज्ञात व्यक्ति ने एक मोबाइल, एक सोने की नथ, चांदी की पायल, 470 रु. नकद ऐसा कुल 30 हजार 470 रु. का माल चुरा लिया. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर डी.बी. टीम के हवलदार ने आरोपी देव प्रकाश बनोटे को हिरासत में लिया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. उसके घर से 30 हजार 470 रु. का माल जब्त किया गया है. जांच हवलदार कवलपालसिंग भाटिया कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डी.बी. टीम के हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सतिश शेंडे, सिपाही सुभाष सोनवाने, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे, सोनु नागपुरे, राकेश बंजार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here