Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorized25 साल बाद भंडारा-गोंदिया में पंजे का सूर्योदय

25 साल बाद भंडारा-गोंदिया में पंजे का सूर्योदय

गोंदिया. इस बार के पूरे देश से आ रहे लोकसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले है। कल तक मीडिया रिपोर्ट में जो भी एग्जिट पोल दिखाया जा रहा था, वो सबकी भविष्यवाणी विफल हो गई है।
महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल हो गई है। महायुति गठबंधन को जनता ने नकारकर इंडिया को तवज्जों दी है। पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोग पार्टियों की स्थिति आ रहे रुझानों में पिछड़ रही है। जबकि कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियों की अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को 48 सीटों में 30 सीटें मिल रही है जबकि भाजपा महायुति को 18 सीटों पर जीत मिल रही है।
पूर्व विदर्भ की बात करें तो, वर्ष 2019 में भाजपा/सेना के पास रही भंडारा/गोंदिया, रामटेक, गडचिरोली सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है वहीं चंद्रपुर से भी कांग्रेस सर्वाधिक बढ़त बढ़ाई हुई है।
कुल मिलाकर चारो सीटों पर कांग्रेस आगे है, जिनके बस जीत की घोषणा होना बाकी है। भंडारा/गोंदिया में जारी मतगणना में अभी कांग्रेस उम्मीदवार प्रशांत पडोले ने 4 लाख 78 हजार 486 वोंट लेकर 28 हजार 924 वोटों की बढ़त बढ़ाये हुए है। वही चंद्रपुर में कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर ने 6 लाख 86 हजार 683 वोट लेकर 2 लाख 49 हजार 290 वोटो की बढ़त बढाई हुई है।
गड़चिरोली से कांग्रेस के नामदेव किरसान ने 6 लाख 14 हजार 610 वोट लेकर 1 लाख 40 हजार 234 वोटो की बढ़त में है वहीं रामटेक से कांग्रेस उम्मीदवार श्याम बर्वे 5 लाख 20 हजार 677 वोट लेकर भाजपा के राजू पारवे से 70 हजार 681 वोटों से आगे चल रहे है। भंडारा/गोंदिया लोकसभा क्षेत्र वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल का गढ़ रहा है। वे यहां से अनेको बार सांसद रहे है। उन्होंने दावा किया था कि हम सब मिलकर भाजपा को प्रचंड मतों से जितवायेंगे। पर प्रफुल पटेल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले भारी पड़ गए ऐसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वर्तमान कांग्रेस उम्मीदवार प्रशांत पडोले नाना पटोले द्वारा दिया गया उम्मीदवार है यह विशेष उल्लेखनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments