30 टन चावल से भरा ट्रक लेकर फरार, चार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

0
175

गोंदिया. रावणवाड़ी थाना क्षेत्र में चार अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर करीब 30 टन चावल से भरा ट्रक लूट लिया. पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हनुमानगंज कटवारपुर निवासी फिर्यादी नवीन श्रीरामचंद्र मौर्या (35) ट्रक में चावल लादकर मध्य प्रदेश से सड़क अर्जुनी की ओर जा रहा था. इसी बीच शुक्रवारी की रात करीब 4 बजे वे सावरी बस स्टॉप के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था. इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और चालक से पानी मांगा. चालक ने उन्हें पानी की बोतल दे दी. इसके बाद जैसे ही वह मोबाइल देखने में व्यस्त हुआ, एक आरोपी चालक की ओर से ट्रक में चढ़ गया और दरवाजा खोलते समय चालक के हाथ की दो अंगुलियों और अंगूठे में चोट पहुंचा दी. इसके बाद दूसरे आरोपी ने दूसरी ओर का दरवाजा खोलकर चालक के साथ जमकर मारपीट की. आरोपियों ने चालक को ट्रक से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में भी चोट आई. बाद में दो अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंच गए और चारों ने मिलकर चालक के हाथ-पैर बांध दिए. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और 30 टन चावल से भरा टाटा ट्रक लेकर फरार हो गए. फिर्यादी की शिकायत पर रावनवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया ह. जांच पुलिस निरीक्षक शेवते कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here