84 हजार मजदूरों को मिला काम

0
214

जिले में चल रहे 2644 कार्य
गोंदिया : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गोंदिया जिले के 84 हजार 366 मजदूरों को मनरेगा का काम मिला है. वर्तमान में 2 हजार 644 विभिन विकास योजनाओं के मनरेगा के काम शुरू होने की जानकारी जिला मनरेगा विभाग की ओर से दी गई है.
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को गांव में ही काम मिले ताकि रोजगार के लिए अन्य प्रांतो में जो पलायन होता था उस पर रोक लग सके. गोंदिया जिले में कुल 561 ग्राम पंचायत है. इन ग्राम पंचायतों के माध्यम से मनरेगा विभाग से काम की डिमांड की जाती है. डिमांड के आधार पर विभाग की ओर से मनरेगा के कामो को मंजूरी दी जाती है. गोंदिया जिले में 561 ग्राम पंचायतों में 2 हजार 644 कामों को मंजूरी मिली है. जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों के हाथो को काम मिल सका है. बताया गया है कि 84 हजार 366 मजदूर काम पर उपलब्ध है. लेकिन मनरेगा मदजूरों की संख्या प्रति दिन कम अधिक होती है. लेकिन यह कहा जा रहा है कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here