सडक पार कर रहे व्यक्ति को कार ने कुचला

0
296

पिंपलगाव (स.) के पास हुआ हादसा
ग्रामीणों ने किया रास्ता रोकने का प्रयास
पुलिस निरीक्षक की मध्यस्थता के बाद शांत हुए नागरिक
भंडारा : भंडारा-साकोली राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर स्थित पिंपलगाव (स.) के पटटोली के पास शनिवार सुबह 7.30 बजे के दौरान सडक पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड दिया। मृतक का नाम ग्राम दिघोरी/नान्होरी निवासी रविंद्र श्रावण रामटेके (57) है।
बताया जाता है कि रवींद्र यह पिंपलगाव के ऐतिहासिक शंकरपट देखने के लिए गांव में आया था। यहां ससुराल में रुककर शनिवार को अपने गांव जाने के लिए वह निकला था। इस बीच यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद संतप्त ग्रामीणों ने सडक पर उतरकर रास्ता रोको आंदोलन करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे ने ग्रामीणों को शांत करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आव्हान किया। इस मामले में लाखनी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांत शुरू की है। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपलगाव के ऐतिहासिक शंकरपट देखने के बाद रविंद्र रामटेके यह शनिवार की सुबह में अपने गांव जाने के लिए निकला था। इस बीच सडक पार करते समय अज्ञात कार चालक ने ओवरटेक करते समय रवींद्र को टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रुप से घायल रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गाववांसियों ने घटनास्थल पर भीड जमा हुई। इसकी सूचना लाखनी पुलिस को दी गई। पश्चात पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश गोसावी, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल तांबे, पुलिस हवालदार निलेश रामटेके, सुरेश आत्राम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर भीड को शांत किया। पश्चात इस घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में लाखनी पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 304 (अ) के तहत मोटार वाहन कानून उपधारा 134 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश गोसावी कर रहे है। शव विच्छेदन के पश्चात शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां व बेटा है।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here