गोंदिया. गोंदिया एसटी डिपो के पास काफी पुराने बसें है. जो हमेशा कहीं ना कहीं बंद पड़ जाते है. ऐसा ही एक मामला गोरेगांव तहसील के कुरहाड़ी में सामने आया. जहां 12 फरवरी को दोपहर 1.20 बजे गोरेगांव से तिरोड़ा जा रही एसटी बस क्र. एमएच 40 – एन 9507 कुरहाड़ी में बंद पड़ गई. जिसे यात्रियों ने धक्का लगाकर बाजू में किया. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
राज्य परिवहन निगम की बसें पूरी तरह से खराब हो गई हैं. इसका प्रतीत 12 फरवरी को दोपहर 1.20 बजे गोरेगांव तहसील के ग्राम कुरहाड़ी में हुआ. जहां एसटी बस क्र. एमएच 40 – एन 9507 जो गोरेगांव से तिरोड़ा जा रही थी वह अचानक कुरहाड़ी में बंद पड़ गई. कुरहाडी के पास मुख्य सड़क के बीच में बसे खड़ी होने के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा. उस गाड़ी में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. अंततः यात्री नीचे उतरे और बस को धकेल कर बाजू में किया गया. एक ओर 15 प्रश. किराया वृद्धि और दूसरी ओर यात्रा की असुविधा ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है. इन खटारा बसों के कारण बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. परिवहन व्यवस्था बहुत खराब है, लगभग 80 प्रश. बसें पुरानी हैं. इसके अलावा, कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध नहीं हैं. यही कारण है कि बसें डिपो से निकलने के बाद बड़ी संख्या में बंद हो जाती है. यात्रियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. बस चालक परेशान दिख रहे है. यात्रियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है.
एसटी बस बंद, यात्रियों ने लगाया धक्का, गोंदिया तहसील के कुरहाड़ी की घटना
RELATED ARTICLES






