गोंदिया. तिरोड़ा शहर के प्रगति सहकारी पतसंस्था तिरोड़ा व तिरोड़ा तहसील कर्मचारी पतसंस्था तिरोड़ा की वार्षिक आम सभा के अवसर पर विधायक विजय रहांगडाले व डा. अविनाश जायस्वाल का जीडीसीसी बैंक गोदिया के संचालक चुने जाने पर मधुराज लॉन तिरोड़ा में शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया. साथ ही, संस्था के उपाध्यक्ष दीपक पटले को लगातार चौथी बार सेवा सहकारी पतसंस्था नवेगांव का अध्यक्ष चुने जाने पर उनका भी शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया.
संस्था को उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों डा. प्रकाश चौधरी, ज्योति मोरेश्वर पटले, मुन्नीलाल चौधरी व मीना दीपक पटले को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसी प्रकार, तिरोड़ा तहसील कर्मचारी कर्ज समिति के सेवानिवृत्त सदस्य सी.बी. अंबुले, जी.एफ. अंबुले, डी.एम. पटले, डी.एल. गजभिये, बी.जे. पटले और जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सदस्यों का समिति की सदस्य प्रतिभा नारायण हटवार, समिति के सभी अभिकर्ताओं और कर्मचारियों ने उपहार देकर सम्मान किया. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष के.एस. रहांगडाले, जिप सदस्य माधुरी रहांगडाले, उपाध्यक्ष दीपक पटले, संचालक एम.जी. बिसेन, नारायण हटवार, केशव अंबुले, गुलाब पटले, मनोहर नंदनवार, डा. राजेंद्र पटले, गंगासागर रहांगडाले, माया रंगारी, राजेश पटले, राजु गुन्नेवार, नीलू लारोकर, संचालक राजू चामट, जे.टी. बोपचे, डी.डी. रिनायत, आर.पी. भगत, विरू चव्हाण आदि उपस्थित थे. संचालन राजेश पटले ने किया व आभार दीपक पटले ने माना.
विधायक विजय रहांगडाले व डा. अविनाश जायस्वाल का सत्कार
RELATED ARTICLES






