गोंदिया. नगर परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रवादी कांग्रस भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, महिला जिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर, युवा जिला अध्यक्ष केतन तुरकर की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक के दौरान आगामी चुनावों की रणनीति, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के साथ-साथ पार्टी संगठन और बूथों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई.
पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा कि राकांपा फुले-शाहू-आंबेडकर की विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों पर काम कर रही है. नागरिकों को दृढ़ विश्वास है कि सांसद प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में गोंदिया शहर का सर्वांगीण विकास होगा. इसलिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, आम नागरिकों तक पहुंचने, उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की विकास नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर गोंदिया शहर की रितु मंडल ने सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
बैठक में सर्बश्री प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, हुकुमचंद अग्रवाल, नानू मुदलियार, माधुरी नासरे, अशोक सहारे, मनोहर वालदे, केतन तुरकर, टी. एम. पटले, कुंदा दोनोडे, निर्मला मिश्रा, शर्मिला पाल, मालती कापसे, रुचिता चौहान, संगीता माटे, मोनिका सोनवाने, वर्षा बैस, वर्षा नागदेवे, आरिफा खान, अफसाना शेख, फिरोजा खान, नूरजहां शेख, चाहत शेख, फिरोजा खान, ममता कुमार, किरण कावड़े, राजू एन. जैन, साजन वाधवानी, गुलाम यासीन, मनोज जोशी, मृतुन्जय सिंग, विनोद पंधरे, हरगोविंद चौरसिया, आनंद ठाकुर, लखन बहेलिया, सौरभ जैस्वाल, प्रेम जैसवाल, हरबक्ष गुरनानी, ढेकवार गुरुजी, रमेश कुरील, मिलिंद नागदेवे, खालिद खान, बिट्टू जैस्वाल, राजेश तुरकर, झलकसिंग बिसेन, शंकर सहारे, खम्बू अग्रवाल, सचिन अवस्थी, विनोद शेंडे, श्रवण ठकरानी, राज शुक्ला, सुजीत ठाकुर, नासिर शेख, राजा जायस्वाल, अनुज जायस्वाल, दिलप्रीत होरा, संजू शर्मा, रमाकांत मेश्राम, जयेश जांभुलकर, दिलीप व्यास, वामन गेडाम, मनोज उपाध्याय, नागो बंसोड, रवि आसवानी, अमोल ककवानी, अविनाश महावत, कपिल बावनथड़े, कुणाल बावनथड़े, सुनील पटले, शैलेन्द्र वासनिक, हरवर्धन मेश्राम, प्रफुल नासरे, बंटी डोंगरे, सुरेश पटले, पंकज मिश्रा, भरत बहेलिया, विक्रम बहेलिया, ओमेंद्र गजभिए, शारूख पठान, आर. डी. अग्रवाल, सौरभ मिश्रा, रौनक ठाकुर, जाकिर खान, अजाब रहांगडाले, जितेंद्र कड़वे, मंगेश रंगारी, राहुल ठाकुर, तुषार उके, अश्विन वंजारी, एकनाथ वहिले, आकाश वादवे, मोंटू सुखदेवे, हनवते गुरुजी, शैलेश टेंभरे, श्याम चौरे, राहुल वंजारी, संदीप पटले, निशांत दिप, आशिष ठाकरे, जितेंद्र भंडारकर, अरुण गजभिये सहित बड़ी संख्या में पार्टी अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.



