अवैध रेत ले जा रहे टिप्पर को पकड़ा, 20.35 लाख रु. का माल जब्त

0
122

गोंदिया. दवनीवाड़ा थाने के तहत ग्राम सोनबिहरी नाले के पास अवैध रेत ले जा रहे टिप्पर को पकड़ा गया. यह कार्रवाई 10 दिसंबर को की गई. इस कार्रवाई में टिप्पर सहित 20 लाख 35 हजार रु. का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, कटंगी, गोंडीटोला निवासी आरोपी रुपेश खोमेश बिसेन (30) के कहने पर कुड़वा निवासी आरोपी कुणाल गजानन नागपुरे (24) टिप्पर क्र. सीजी 05 – एजी 1458 से 5 ब्रास रेत अवैध रुप से ले जा रहा था. जिसे दवनीवाड़ा पुलिस ने ग्राम सोनबिहरी नाले के पास पकड़ लिया. इस कार्रवाई में 20 लाख रु. कीमत का टिप्पर व 35 हजार रु. कीमत की रेत ऐसा कुल 20 लाख 35 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी हवलदार संजय चव्हाण की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दवनीवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच हवलदार गुलाबदास तुरकर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here