Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपुलिस भर्ती, मैदानी परीक्षा में 122 उम्मीदवारों की अनुपस्थिति

पुलिस भर्ती, मैदानी परीक्षा में 122 उम्मीदवारों की अनुपस्थिति

279 युवकों ने दी मैदानी परीक्षा
गोदिया. गोंदिया जिले में जिला पुलिस अधीक्षक के अधिकार क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के 59 रिक्त पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी से पुलिस मुख्यालय मैदान कारंजा में शुरू हो गई. शारीरिक जांच की यह प्रक्रिया 11 से 20 फरवरी तक चलेगी. इस बीच 15 व 19 फरवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण यह प्रक्रिया नहीं होगी. दूसरे दिन मैदानी परीक्षण के लिए 401 पुरुष उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था. जिसमें से 279 उम्मीदवार परीक्षण के लिए उपस्थित रहे तथा 122 उम्मीदवार अनुपस्थित थे. मैदानी परीक्षण व शारीरिक जांच के बाद अपात्र उम्मीदवारों को छोड़कर 250 उम्मीदवारों की जांच की गई. उल्लेखनी है कि जिले में 59 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जानी है. जिनमें 49 पुलिस सिपाही व 10 पुलिस बैंड मैन्स पदों का समावेश है. इन पदों के लिए 4 हजार 166 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे. गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे की देखरेख व नियंत्रण में पुलिस मुख्यालय कारंजा के मैदान पर शुरू हुई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments