Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedहत्या प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’

हत्या प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’

गोंदिया. रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा संचालित “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’ के अंतर्गत एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को सूचना प्राप्त होने के मात्र 55 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सतत समन्वय एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों एवं रेल परिसर में होने वाले गंभीर अपराधों (हत्या, डकैती, तस्करी आदि) की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए नियमित विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में 24 फरवरी को रात्रि 10:50 बजे रेसुब मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य को एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम बाकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव में दर्ज हत्या प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी के रेलवे मार्ग से भागने की आशंका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त ने तत्काल स्वयं संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रेसुब गोंदिया, मंडल टास्क टीम तथा अपराध गुप्तचर शाखा (सीआईबी) को आरोपी के हुलिए व उपलब्ध फोटोग्राफ के आधार पर खोजबीन व सघन जांच के निर्देश दिए.
तत्पश्चात पोस्ट प्रभारी गोंदिया निरीक्षक एन.पी. पाण्डेय के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट गोंदिया व सीआईबी गोंदिया के बल सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि 11:45 बजे ट्रेन क्र. 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया जे.डी. पैसेंजर के गोंदिया प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर आगमन के समय सघन जांच की गई. जांच के दौरान आरोपी उदय उर्फ राज सिन्हा (22), निवासी ग्राम बाकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) को पहचान कर पकड़ा गया. पूछताछ व पहचान की पुष्टि उपरांत आरोपी को तत्काल ट्रेन से उतारकर उच्च अधिकारियों व संबंधित पुलिस को सूचित किया गया. पकड़े गए आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए बाघनदी थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सूचना प्राप्ति के मात्र 55 मिनट के भीतर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments