गाय को बचाने के चक्कर में युवक तालाब में डूबा

0
198

गोंदिया: अर्जुनी मोरगांव तहसील के कोहलगांव का एक 23 साल का युवक गाय को बचाने के चक्कर में तालाब में डूब गया। उल्लेखनीय है कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन उसका जन्मदिन था, इसलिए पूरे गांव में शौक है।

मिली जानकारी के अनुसार, विलास शंकर सोनावणे (उम्र 23, निवासी कोहलगांव) शुक्रवार को हमेशा की तरह दोपहर करीब 12 बजे अपनी गायों और भैंसों को चराने के लिए घर से निकला था। वह जानवरों को पानी पिलाने के लिए गांव के पास मामा तालाब पर गया था। इसी दौरान उसकी एक गाय पानी में बहुत दूर चली गई, तो विलास उसे बाहर निकालने के लिए तालाब में उतरा। लेकिन, तालाब में पानी की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही नवेगांवबांध पुलिस स्टेशन के थानेदार अजीत पाटिल तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। तालाब में सर्च ऑपरेशन चल रहा है और शव तलाश करने की कोशिशें जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here