कामठा में महाशिवरात्रि महोत्सव

0
308

गोंदिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन संत श्री लहरी बाबा संस्थान (मध्यकाशी), कामठा में परम पूज्य डॉ खिलेश्वरनाथ खरकाटे उर्फ तुकदया बाबा एवं संस्थान के अध्यक्ष गोपाल बाबा के मार्गदर्शन में 17 और 18 फरवरी को किया गया हैं।
दो दिनों के उत्सव के दौरान गोंदिया, चंद्रपुर, अमरावती, भद्रावती, नागपुर, बालाघाट, वारासिवनी, लालबुर्रा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव और आसपास के स्थानों से हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। संस्थान परिसर में महामृत्युंजय यज्ञ, शिव अभिषेक, भजन व महाप्रसाद का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि कामठा में शिवलिंग के आकार का एक बड़ा शिव मंदिर स्थित है जहाँ हर साल हजारों लोग भगवान शिव की पूजा अभिषेक करते आ रहे हैं।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here