बेचे गए धान का भुगतान त्वरित करें : पंकज यादव

0
326

गोंदिया : गोंदिया जिले के किसानों द्वारा बेचे गए धान का शासन द्वारा समय पर भुगतान नहीं हो रहा है. जिस कारण उन्हे मजबूरन निजी व्यापारियों को कम कीमत में धान बेचना पढ़ रहा है व शासन द्वारा घोषित बोनस तथा अतिवृष्टि के नुकसान की भरपाई भी अभी तक किसानों को प्राप्त नही होने का कारण किसान कर्ज बाजारी हो चुके है. इन्ही सभी विषयो पर संज्ञान लेते हुए शिवसेना जिला प्रमुख पंकज एस यादव इनके द्वारा जिलाधिकारी साहेब को पत्र देकर किसानों की समस्या पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए ऐसा निवेदन गोंदिया जिला शिवसेना द्वारा दिया गया। जिसमे उपजिला संगठक अशोक आरखेल, शहर प्रमुख राजेश कनोजिया, तालुका समन्वयक संजू शमशेरे, उप शहर प्रमुख ललित अतकरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here