गोंदिया. आज भारतीय संविधान के रचयिता, विश्वरत्न, परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बड़े उत्साह के साथ मनाई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में, साथ ही नई प्रशासकीय इमारत के सामने, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन और पार्टी के पदाधिकारियों ने महापुरुष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया.
पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने विचार व्यक्त किया कि सभी को महापुरुष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को अपनाना चाहिए और समाज में भाईचारे और समानता की भावना पैदा करनी चाहिए. इस अवसर पर नानू मुदलियार, राजू एन जैन, खालिद भाई पठान, भगत ठकरानी, लोकेश यादव, अमित भालेराव, संजीव राय, माधुरी नासरे, वर्षा बैस, करण टेकाम, विनायक शर्मा, दीपक कनोजे, नागो बंसोड, हरबख्श गुरनानी, लखन बहेलिया, सुनील पटले, अनिल टेकाम, हर्षवर्धन मेश्राम, दिनेश गेडाम, तुषार उके, प्रशांत सोनपुरे, कपिल बावनथड़े, सोनल मेश्राम, बंटी डोंगरे, कुणाल बावनथड़े, वामन गेडाम आदि उपस्थित थे.



