82 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, पलसगांव राका में डकैती का सनसनीखेज मामला

0
5

लाखों के जेवर-नकदी गायब, डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के पलसगांव राका गांव में 82 वर्षीय वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना बुधवार सुबह सामने आई. मृतका का नाम कुसुम चैतराम कापगते (82) बताया गया है. घटना के बाद घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले हैं. ऐसे में लूट या डकैती के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, कुसुम कापगते घर में अकेली रहती थीं. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने रात के समय घर में प्रवेश किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे घटना का पता चला. मृतका के दोनों हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब थीं. इसके अलावा सोने की एकदानी, अंगूठी समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है. घर की अलमारी भी टूटी हुई मिली. उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब होने की बात सामने आई है. चोरी गए माल की वास्तविक कीमत अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन लाखों रु. का माल साफ होने की आशंका है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here