होलिका दहन 6 मार्च को,  रंगोत्सव 8 को

0
290

गोंदिया. इस वर्ष होलिका दहन दो दिनों तक मनाया जाएगा  लेकिन गोंदिया शहर में फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 6 मार्च को होलिका दहन होगा, इसका समय रात्रि को 12.50  से 2.02 बजे तक शुभ मुहूर्त है. शहर में होली 8 मार्च को खेली जाएगी.   ज्योतिषाचार्य पं. महेंद्र शर्मा के अनुसार होलिकादहन भारतीय संस्कृति का आदि पर्व है. वैदिक काल से ही यह पर्व यज्ञोत्सव के रूप में मनाया जाता है. होलिका दहन में नए अन्न की बाली  अग्नि में अर्पित  किया जाता था. इसके बाद ही नए अन्न को लोग  उपयोग में लाते है.
होलिका पूजन से अनिष्टता का नाश …
पं. ललित पुरोहित के अनुसार रंगोत्सव से  पहले होलिका दहन का विधान महत्वपूर्ण है. होलिका पूजन कर लोग अपने सभी अनिष्ट दूर होने, घर में सुख शांति, समृध्दि व संतान की उन्नति की कामना करते हैं. साथ ही राग, द्वेष, क्लेश, दुख को होलिका की अग्नि में खत्म हो जाने की प्रार्थना करते है. होलिका  पूजन में  ऊं होलिकाये नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.

रवी ठकरानी
प्रधान संपादक
9359328219

Home

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here