कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

0
198

गोंदिया : पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने की मांग को लेकर 14 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे शासकीय कर्मचारियों की गोंदिया जिला समन्वय समिति के तत्वावधान में 18 मार्च को हड़ताल के पांचवें दिन अपनी मांगों को लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिजन इस मार्च में शामिल हुए। सुबह 11 बजे स्थानीय डा. बाबासाहब आंबेडकर चौक से शुरू हुआ यह मार्च बाजपेई ड्राइविंग स्कूल, सिविल लाइन हनुमान मंदिर, नेहरू चौक, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, चांदनी चौक, नगर परिषद, गांधी प्रतिमा चौक, जयस्तंभ चौक होता हुआ प्रशासकीय इमारत के सामने पहुंचा। जहां इसका रूपांतर सभा में हो गया। समन्वय समिति के महासचिव लीलाधर पाथोडे ने कहा कि यह कर्मचारियों के जीवन-मरण का प्रश्न है। बार-बार मांग कर आंदोलन किए जाने के बावजूद शासन ने कर्मचारियों की मांग पर निर्णय नहीं लिया। जिससे यह राज्यव्यापी हड़ताल की जा रही है।
रविवार शासकीय अवकाश का दिन होने से हड़ताल पर ब्रेक लगा। सोमवार को से फिर नियमित रूप से हड़ताल शुरू होगी। कर्मचारी इस बार एक ही मिशन पुरानी पेंशन को लेकर आरपार के मुड में नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल पर शासन क्या निर्णय लेता है और हड़ताल कब तक चलती है अब इसकी ओर सबकी नजरे लगी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here