13 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज, पुलिस ने हजारों का माल किया जब्त-दो मुर्गा बाजारों पर छापे

0
219

भंडारा : लाखांदुर तहसील अंतर्गत दो अलग अलग जगह पर चल रहे मुर्गा बाजार पर कार्रवाई कर पुलिस ने 13 आरोपियों पर मामले दर्ज किए है। साथ ही इस छापामार कार्रवाई में 12 हजार 920 रूपए का मुद्देमाल जब्त किया है। यह कार्रवाई लाखांदुर पुलिस द्वारा 19 मार्च को की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखांदुर तहसील में इंदोरा और मोहरणा ग्राम के परिसर में अवैध तरीके से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस आधार पर पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संदीप ताराम, पुलिस नायक उमेश शिवनकर, सतीश सिंगनजुडे, अनिल राठोड, पुलिस अंमलदार राहुल गायधने की टीम ने 19 मार्च को घटनास्थल पर छापा मारा। जिसमें आरोपी गडचिरोली जिले के कोरेगांव ग्राम निवासी उमेश श्रीराम डोंगरवार (50), हारुनताज मोहम्मद शेख (34), सावंगी ग्राम निवासी अतुल संजय मडावी (25), अंकित यशवंत दरवरी (18), पंकज शामराव चंडीकार (23), पोटगांव ग्राम निवासी रामदास लालाजी ठाकरे (24), निखील मनोहर डुंबरे (28), गांधीनगर के समीर अशोक चौधरी (25) को रंगेहाथ पकडा। साथ ही मोहरणा ग्राम निवासी कपील फुलीचंद बावणे (27), गोकुळ ईसराम बगमारे (30), रविंद्र धनीराम राऊत (37) व केशव दादाजी सराटे (35) का रंगेहाथ पकडा। लाखांदुर पुलिस ने इंदोरा में मुर्गा बाजार खेल रहे आरोपियों के पास से 11 हजार 600 रूपए और मोहरणा से 1 हजार 320 रूपए ऐसा कुल 12 हजार 920 रूपए का मुद्देमाल जब्त किया। सभी आरोपियों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए है। तथा मामले की जांच पर पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संदीप ताराम, पुलिस अंमलदार राहुल गायधने कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here