गोंदिया : गुस्से में घर से निकले 16 साल के नाबालिग लड़के को महज दो घंटे में ट्रेस कर उसके पिता को सौंप दिया गया. ग्राम चिपोटा (ककोडी) निवासी अंबादे का 16 वर्षीय पुत्र मोबाईल गेम में पैसे हार गया उसे लेकर पिता ने उसे डाटा इस बात से नाराज होकर वह 13 अप्रैल को घर से निकला. तलाश करने के बाद भी वह जब वह नहीं मिला तो उसके पिता ने चिचगड़ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी. चिचगड़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पाटिल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उप विभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर के निर्देशानुसार तत्काल नाबालिग की खोज के लिए पुलिस टीम को रवाना किया. टीम ने तकनीकी मदद से नाबालिग को मात्र 2 घंटे में ट्रेस कर सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस उप निरीक्षक सौंजाल, हवालदार मरसकोल्हे, पुलिस नायक कमलेश शहारे, साइबर सेल के अधिकारियों द्वारा की गई.
दो घंटे में नाबालिग को खोजकर परिवार से मिलाया
RELATED ARTICLES






